27 नक्षत्र
वैदिक ज्योतिष में 360° राशि चक्र को 27 बराबर नक्षत्रों में बाँटा जाता है। हर नक्षत्र 13°20′ का होता है और उसके चार चरण होते हैं। जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में हो, वही जन्म नक्षत्र है। नीचे हर नक्षत्र का अंश और विंशोत्तरी स्वामी दिया है, साथ में विस्तृत गाइड।
विस्तृत नक्षत्र गाइड
- अश्विनी नक्षत्र: मेष 0° से 13°20′, स्वामी केतु
- भरणी नक्षत्र: मेष 13°20′ से 26°40′, स्वामी शुक्र
- कृत्तिका नक्षत्र: मेष 26°40′ से वृषभ 10°, स्वामी सूर्य
- रोहिणी नक्षत्र: वृषभ 10° से 23°20′, स्वामी चंद्रमा
- मृगशिरा नक्षत्र: वृषभ 23°20′ से मिथुन 6°40′, स्वामी मंगल
- आर्द्रा नक्षत्र: मिथुन 6°40′ से 20°, स्वामी राहु
बाकी नक्षत्रों की गाइड जल्द जोड़ी जाएंगी।
सभी 27 नक्षत्रों की सूची
| हिंदी नाम | अंग्रेज़ी नाम | स्वामी (विंशोत्तरी) | निरयन राशि में हिस्सा |
|---|---|---|---|
| अश्विनी | Ashwini | केतु | मेष 0°–13°20′ |
| भरणी | Bharani | शुक्र | मेष 13°20′–26°40′ |
| कृत्तिका | Krittika | सूर्य | मेष 26°40′–वृषभ 10° |
| रोहिणी | Rohini | चंद्र | वृषभ 10°–23°20′ |
| मृगशिरा | Mrigashira | मंगल | वृषभ 23°20′–मिथुन 6°40′ |
| आर्द्रा | Ardra | राहु | मिथुन 6°40′–20° |
| पुनर्वसु | Punarvasu | गुरु | मिथुन 20°–कर्क 3°20′ |
| पुष्य | Pushya | शनि | कर्क 3°20′–16°40′ |
| आश्लेषा | Ashlesha | बुध | कर्क 16°40′–30° |
| मघा | Magha | केतु | सिंह 0°–13°20′ |
| पूर्व फाल्गुनी | Purva Phalguni | शुक्र | सिंह 13°20′–26°40′ |
| उत्तर फाल्गुनी | Uttara Phalguni | सूर्य | सिंह 26°40′–कन्या 10° |
| हस्त | Hasta | चंद्र | कन्या 10°–23°20′ |
| चित्रा | Chitra | मंगल | कन्या 23°20′–तुला 6°40′ |
| स्वाती | Swati | राहु | तुला 6°40′–20° |
| विशाखा | Vishakha | गुरु | तुला 20°–वृश्चिक 3°20′ |
| अनुराधा | Anuradha | शनि | वृश्चिक 3°20′–16°40′ |
| ज्येष्ठा | Jyeshtha | बुध | वृश्चिक 16°40′–30° |
| मूल | Mula | केतु | धनु 0°–13°20′ |
| पूर्वाषाढ़ा | Purva Ashadha | शुक्र | धनु 13°20′–26°40′ |
| उत्तराषाढ़ा | Uttara Ashadha | सूर्य | धनु 26°40′–मकर 10° |
| श्रवण | Shravana | चंद्र | मकर 10°–23°20′ |
| धनिष्ठा | Dhanishtha | मंगल | मकर 23°20′–कुंभ 6°40′ |
| शतभिषा | Shatabhisha | राहु | कुंभ 6°40′–20° |
| पूर्व भाद्रपद | Purva Bhadrapada | गुरु | कुंभ 20°–मीन 3°20′ |
| उत्तर भाद्रपद | Uttara Bhadrapada | शनि | मीन 3°20′–16°40′ |
| रेवती | Revati | बुध | मीन 16°40′–30° |
अपना नक्षत्र जानने के लिए नक्षत्र कैसे जानें पढ़ें या मुफ़्त कुंडली बनाएं। कुंडली के शुभ योग समझने के लिए कुंडली योग देखें। Pocket Jyotish AI AI शब्दों को समझा सकता है, पर वह इंसान नहीं है और गलती कर सकता है।
अक्सर पूछे गए सवाल
कुल कितने नक्षत्र होते हैं?
सामान्य गणना में 27 नक्षत्र होते हैं। मुहूर्त की कुछ पद्धतियों में अभिजित को 28वाँ नक्षत्र माना जाता है।
एक नक्षत्र कितने अंश का होता है?
हर नक्षत्र 13°20′ का होता है और हर चरण 3°20′ का।